बड़ी और चौंकाने वाली खबर: चर्चित नामों को पीछे छोड़ भाजपा ने निर्दलीय को मैदान में उतारा
बड़ी और चौंकाने वाली खबर: चर्चित नामों को पीछे छोड़ भाजपा ने निर्दलीय को मैदान में उतारा
नापासर। नापासर नगर पालिका में वाइस चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर सियासी तस्वीर अचानक बदल गई है। पिछले कई दिनों से जिन दो युवा नामों की सबसे ज्यादा चर्चा थी, उनके बजाय भाजपा ने वार्ड 8 से निर्दलीय विजेता माया ईणखिया को अपना उम्मीदवार बनाया है।
नामांकन का समय खत्म होने के बाद भाजपा की ओर से माया ईणखिया का नाम सामने आते ही स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच भी इस फैसले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
उपलब्ध चुनावी रिकॉर्ड के अनुसार माया ईणखिया वार्ड 8 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विजयी हुई थीं।
अब नापासर में वाइस चेयरमैन पद के लिए मुकाबला भाजपा समर्थित माया ईणखिया और कांग्रेस के घनश्याम के बीच बताया जा रहा है।
भाजपा के इस अचानक बदले फैसले ने नापासर की स्थानीय राजनीति में नए सियासी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं। अब निगाहें चुनावी प्रक्रिया और मतदान पर टिकी हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ