Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

राजस्थान में बड़ा हादसा: केमिकल–पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 मजदूर जिंदा जले

rk
2 months ago
राजस्थान में बड़ा हादसा: केमिकल–पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 मजदूर जिंदा जले

राजस्थान में बड़ा हादसा: केमिकल–पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 मजदूर जिंदा जले

खुलासा ऑनलाइन, राजस्थान। भीलवाड़ा के खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे केमिकल–पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 8 मजदूर जिंदा जल गए। उनके शव बाहर निकाल लिए गए हैं, जबकि एक मजदूर के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका है। घटना के समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान आग की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाते थे। फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र बताया जा रहा है। Rajasthan State Industrial Development and Investment Corporation (रीको) के खुशखेड़ा और भिवाड़ी फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

शव बुरी तरह जले
हादसा इतना भीषण था कि कई शव कंकाल की अवस्था में मिले। बॉडी पार्ट्स के टुकड़े फैक्ट्री परिसर में बिखरे पड़े थे, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने पॉलीथीन में एकत्रित किया। मौके पर एडीएम सुमिता मिश्रा, एएसपी (भिवाड़ी) अतुल साहू, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह, एसडीएम लाखन सिंह, टपूकड़ा तहसीलदार शैतान सिंह और खैरथल एडीएम शिवपाल जाट सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #KHULASAONLINE #Accident #bhilwara
Share: