Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

चुनाव प्रभारी के बयान  के बाद आया महावीर रांका का बड़ा बयान, बोले इनके  कहने पर भरा फार्म

Bansal sadi
6 hours ago
चुनाव प्रभारी के बयान  के बाद आया महावीर रांका का बड़ा बयान, बोले इनके  कहने पर भरा फार्म


चुनाव प्रभारी के बयान  के बाद आया महावीर रांका का बड़ा बयान, बोले इनके  कहने पर भरा फार्म
बीकानेर। बीकानेर की राजनीति में सोमवार को एक बड़ी हलचल रही जब भाजपा के प्रत्याशी के रुप में महावीर रांका ने वार्ड 75 से अपना नामांकन भर दिया था। लेकिन ऐनवक्त पर पार्टी ने सिंबल विशाल गोलछा को दे दिया। जिसकी सूचना मिलते ही रांका के समर्थकों में मायुसी छा गई थी। लेकिन रांका एक अच्छे राजनीतिज्ञ है उन्होंने तुरंत एक वीडियों जारी कर कहा पार्टी जो निर्णय किया है वो स्वीकार है। लेकिन मंगलवार को चुनाव प्रभारी महावीर सैनी के एक बयान ने फिर भुचाल ला दिया। उन्होंने कहा कि  स्पष्ट कहा कि महावीर रांका का टिकट काटने का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि वे पार्टी की फाइनलिस्ट सूची में शामिल ही नहीं थे। सैनी ने कहा कि टिकट जब कटता है तब टिकट देकर टिकट वापस छीन लिया जाता है और उसकी जगह किसी दूसरे प्रत्याशी को उतार दिया जाता है, लेकिन रांका के मामले में ऐसा नहीं हुआ, उन्होंने आवेदन किया था। सैनी ने कहा कि पार्टी में टिकट के लिए आवेदन करना प्रत्येक कार्यकर्ता का अधिकार है, उसी हक के साथ रांका ने आवेदन किया था, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी संगठन करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरी प्रक्रिया के बाद प्रत्याशियों का चयन किया है और सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के निर्णय का सम्मान करना चाहिए।
महावीर रांका को लेकर सैनी ने कहा कि वे पार्टी के शानदार और समर्पित कार्यकर्ता हैं। 
इसको लेकर महावीर रांका ने मीडियों को बताया कि चुनाव प्रभारी ने जो बयान दिये है वो सरासर गलत है उन्होंने बताया कि मेरे पास  सहजोयक सत्यप्रकाश आचार्य व जिलाअध्यक्ष सुमन छाजेड का फोन आया कि आप भाजपा के प्रत्याशी के रुप में फार्म भर देना। इनके कहने पर  मैने फार्म भरा रांका ने कहा मजे की बात है मुझे विधि प्रकोष्ठ से फोन आया था किफार्म चैक करवाकर भरना। इतना होने के बाद भी सिंबल ऐनवक्त पर गोलछा को दे दिया। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: