Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

अवैध गैस रिफिलिंग पर रसद विभाग की कार्रवाई, 4 सिलेंडर सहित उपकरण जब्त

rk
3 months ago
अवैध गैस रिफिलिंग पर रसद विभाग की कार्रवाई, 4 सिलेंडर सहित उपकरण जब्त


अवैध गैस रिफिलिंग पर रसद विभाग की कार्रवाई, 4 सिलेंडर सहित उपकरण जब्त
बीकानेर। जिला रसद अधिकारी  नरेश शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार रात्रि को शहर में अवैध गैस रिफिलिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान शिवबाड़ी क्षेत्र में बकरी चौक एवं सर्वोदय बस्ती स्थित मोर पंख भवन के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर जांच की गई।
डीएसओ श्री शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से ऑटो में गैस भरी जा रही थी। इस पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों स्थानों से कुल 4 घरेलू गैस सिलेंडर, 2 गैस रिफिलिंग मोटर एवं 2 कांटे (तोलन यंत्र) जब्त किए।
जिला रसद अधिकारी  नरेश शर्मा ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का इस प्रकार व्यावसायिक उपयोग करना एवं अवैध रिफिलिंग करना कानूनन अपराध है। इस प्रकार की गतिविधियों से दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है, जिससे जन-जीवन को खतरा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि जिले में अवैध गैस रिफिलिंग के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील की गई है कि इस प्रकार की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: