लकड़ी से भरी ट्रॉली पलटी बड़ा हादसा टला
छतरगढ़। कस्बे के एसबीआई बैंक मुख्य चौराहे नेशनल हाईवे नंबर 911 पर शुक्रवार को नरमे की लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर बीकानेर की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान चौराहे पर ट्रॉली पलटने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही छतरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई रामचरण मीणा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाला तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ