लॉक तोडक़र नकदी सहित लाखों का माल किया पार: पुलिस ने शुरू की जांच
लॉक तोडक़र नकदी सहित लाखों का माल किया पार: पुलिस ने शुरू की जांच
लूणकरणसर। बीकानेर जिले के लूणकरणसर कस्बे में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की नकदी और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीडि़त ने पुलिस थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर-2, थाना लूणकरणसर के पीछे रहने वाले विशाल जीनगर पुत्र प्रेमाराम जीनगर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 3 नवंबर 2026 को शाम करीब 4 बजे अज्ञात चोर उसके घर में घुस गए।
रिपोर्ट के मुताबिक चोरों ने मकान में रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया और उसमें रखी करीब 1 लाख 70 हजार रुपए की नकदी सहित बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी गए सामान में करीब 15 जोड़ी चांदी की पायजेब, 4 चांदी के सिक्के, करीब 200 ग्राम वजन के चांदी के छोटे-बड़े आइटम, 2 चांदी की चेन, 250 ग्राम वजन की एक चांदी की तागड़ी, एक चांदी का ब्रेसलेट और दो जोड़ी चांदी की अंगूठियां शामिल हैं।
घटना के बाद पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई हरपाल सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ