बीकानेर: पीबीएम अस्पताल के पास तेज रफ्तार क्रेटा ने युवती को मारी टक्कर, पैर में फ्रैक्चर
बीकानेर: पीबीएम अस्पताल के पास तेज रफ्तार क्रेटा ने युवती को मारी टक्कर, पैर में फ्रैक्चर
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के पास सड़क हादसे में एक युवती घायल हो गई। आरोप है कि तेज गति और लापरवाही से चलाई जा रही क्रेटा कार ने सड़क किनारे चल रही युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती के पैर में फ्रैक्चर हो गया।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, सांवतसर निवासी बृजलाल पुत्र धनाराम ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 14 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10:05 बजे पीबीएम अस्पताल, बीकानेर के पास उनकी बेटी सड़क किनारे चल रही थी।
इसी दौरान क्रेटा कार के चालक ने कथित तौर पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए युवती को टक्कर मार दी। हादसे में उसके पैर में फ्रैक्चर होने की बात रिपोर्ट में बताई गई है। परिवादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के संबंध में जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ