Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

मौसम विभाग का ताजा अपडेट, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी सर्दी

Bansal
6 hours ago
मौसम विभाग का ताजा अपडेट, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी सर्दी

 मौसम विभाग का ताजा अपडेट, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी सर्दी 

बीकानेर। राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम के इस बदलाव में पश्चिमी विक्षोभ की बड़ी भूमिका है। आधा अक्टूबर बीत गया पर प्रदेश में कभी हल्की सर्दी की दस्तक होती है तो कभी बहुत गर्मी महसूस होती है। पर बीते तीन चार दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हो रही है। जिस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार 16 अक्टूबर को जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के कुछ भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ भागों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।  बीकानेर की बात करें तो देर रात को बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह हलकी ठंडक भी महसूस की गई है।  विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में गजसिंहपुर, श्रीगंगानगर में 55 MM सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं निम्मतम न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस डबोक में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों के लिए विशेष कृषि सलाह जारी की है। जिसके तहत आगामी 48 घंटे के दौरान बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में पककर तैयार, खुले आसमान में पड़ी फसलों तथा कृषि-अनाज मंडियों में भी खुले आसमान में रखे अनाज व जिंसों को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करें।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: