इस क्षेत्र में जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला, तीन घायल
खुलासा न्यूज,बीकानेर। कृषि भूमि में विवाद के चलते फायरिंग की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां पर शेरपुरा रेलवे अंडर ब्रिज के पास विवाद के चलते जमकर बवाल हुआ और फायरिंग की गयी। इस सम्बंध में एक पक्ष की और से थाने में रिपोर्ट देने की जानकारी सामने आयी है।
जानकारी के अनुसार जमीन के इस विवाद में आज शाम को कुछ लोग गाडिय़ों में सवार होकर आए और मौके पर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले मेें मोके पर मौजूद तीन से चार लोग घायल हुए है। एक पक्ष की रिपोर्ट में बताया गया है कि हरियाणा से आए कुछ लोगों ने हमला किया और जमीन पर कब्जे का प्रयास किया है। आरोप है कि धारदार हथियारों से हमला किया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ