बीकानेर: पेंशन के लिए ऑन लाइन आवेदन किया, खाते से निकल गए लाखों रुपए
बीकानेर: पेंशन के लिए ऑन लाइन आवेदन किया, खाते से निकल गए लाखों रुपए
बीकानेर। एक रिटायर्ड कर्मचारी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मयूर विहार निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति के बैंक खाते से चार लाख 65 हजार रुपए निकाल लिए गए। घटना 14 अप्रैल सुबह की बताई जा रही है। अरुण गगनेश ने पेंशन के लिए ऑन लाइन आवेदन किया था। कुछ ही देर बाद उनके पास एक फोन आया।
सामने वाले ने सेलेरी अकाउंट की जानकारी मांगी। उसके चार घंटे बाद एसबीआई तिलक नगर ब्रांच स्थित उनके खाते से रुपए निकाल लिए गए। परिवादी ने जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ