क्षत्रिय सभा द्वारा आत्मरक्षा एवं साफा बांधने का ग्रीष्मकालीन शिविर का होगा आयोजन
क्षत्रिय सभा द्वारा आत्मरक्षा एवं साफा बांधने का ग्रीष्मकालीन शिविर का होगा आयोजन
क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग एवं श्री आशापुरा कलेक्शन, बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में युवाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से साथ दिवसीय निशुल्क आत्मरक्षा एवं साफा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
प्राचीन काल में जो हमारी परंपरा थी, उसमें विद्यालयों ,गुरुकुलों,एवं शिक्षण संस्थानों में सभी बच्चों को शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र की शिक्षा भी सिखाई जाती थी, आज के समय में अपनी स्वयं, परिवार एवं समाज की रक्षा करने हेतु एवं राजस्थान की संस्कृति एवं परम्पराओं को जीवित रखने हेतु इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों की महती आवश्यकता है, यह उद्गार आज क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन निशुल्क "आत्मरक्षा एवं साफा प्रशिक्षण शिविर" की पूर्व तैयारी की बैठक में उपस्थित मोहन सिंह नाल ने बीदासर हाउस में व्यक्त किये ।
क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया कि यह शिविर स्थानीय बिदासर हाउस, तीर्थ स्तंभ पर दिनांक 24 जून से 30 जून तक सांय 6:00 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा तथा साफा बांधने का प्रशिक्षण "सर्व समाज "के लिए निशुल्क रखा गया है, जिसमें कोई भी युवा लड़के , लड़कियां , पुरुष एवं महिला भाग ले सकती हैं ।
शिविर संयोजक प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए विशेष रूप से गुजरात से दक्ष प्रशिक्षक के रूप में श्रीमती सोनलबा अपनी टीम के साथ बीकानेर आकर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगी, इसके साथ ही पारंपरिक साफा बांधने का प्रशिक्षण आशापुरा कलेक्शन, बीकानेर के विक्रम सिंह चौहान एवं उनकी टीम द्वारा प्रदान किया जाएगा । इस शिविर में भाग लेने हेतु सभी को अपना पंजीकरण क्षत्रिय सभा कार्यालय बीदासर हाउस, तीर्थ स्तंभ बीकानेर पर करवाना होगा । पंजीकरण हेतु 9214448481, 9309431996, 9269194841 . मोबाइल पर संपर्क कर सकते हैं ।
प्रदीप सिंह चौहान प्रवक्ता क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ