कारगिल विजय दिवस पर संतोष तिवारी जी का अभिनंदन
बीकानेर 26 जुलाई, 2026 । झंकार कला केंद्र द्वारा कारगिल विजय दिवस पर दिनांक 26 7.26 को रविवार स्थानीय भ्रमण पथ पर सुबह एक सुबह कारगिल विजय जवानों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम के आयोजक श्री जवाहर जोशी ने बताया कि वायु सेवा के सेवानिवृत्ति अधिकारी श्री संतोष तिवारी जी का सम्मान किया गया। जिसके अंतर्गत उन्हें मोतियों की माला, शॉल सहित सम्मान पत्र भेंट किया गया। इस दौरान बीकानेर के कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीतों का विशेष कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कलाकारों में जवाहर जोशी, ज्योति वाधवा, राजीव मित्तल, राजेंद्र परिहार, डॉक्टर सुधीर शर्मा, महेश वर्मा, लक्ष्मी नारायण दाधीच, पूनम मोदी, संतोष तिवारी, कौशल किशोर शर्मा, मुकेश भाटिया, धर्मेंद्र सिंह बीका, डॉ हिमांशु दाधीच,बी.पी.कत्थक एवं कुमार महेश ने द देश भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक और श्रोता बड़ी देर तक कार्यक्रम सुनते रहे। कार्यक्रम का संचालन जवाहर जोशी व ज्योति वाधवा ने संयुक्त रूप से किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ