Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

केमिस्ट्री लैब में प्रैक्टिकल के दौरान डाइल्यूट एसिड की बोतल गिरने से एक छात्रा का पैर झुलसा

Bansal
2 months ago
केमिस्ट्री लैब में प्रैक्टिकल के दौरान डाइल्यूट एसिड की बोतल गिरने से एक छात्रा का पैर झुलसा


केमिस्ट्री लैब में प्रैक्टिकल के दौरान डाइल्यूट एसिड की बोतल गिरने से एक छात्रा का पैर झुलसा
बीकानेर।  राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बारहगुवाड़ में  केमिस्ट्री लैब में प्रैक्टिकल के दौरान डाइल्यूट एसिड की बोतल गिरने से एक छात्रा का पैर झुलस गया, जबकि केमिकल के छींटे पास खड़ी अन्य छात्राओं पर भी पड़ गए। घटना के बाद लैब में अफरा-तफरी मच गई और छात्राएं घबरा कर चिल्लाने लगीं। जानकारी के अनुसार केमिस्ट्री प्रैक्टिकल के दौरान लैब असिस्टेंट के हाथ से डाइल्यूट एसिड की बोतल फिसलकर नीचे गिर गई। बोतल टूटने से एसिड फैल गया और उसके छींटे आसपास मौजूद छात्राओं पर पड़े। एक छात्रा के पैर पर अधिक प्रभाव होने से वह झुलस गई। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय की प्राचार्य विनिता तंवर सहित अन्य शिक्षक तत्काल छात्राओं को नजदीकी सेटेलाइट अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद सभी छात्राओं की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।प्राचार्य विनिता तंवर ने बताया कि लैब में प्रैक्टिकल के दौरान लैब असिस्टेंट के हाथ से डाइल्यूट एसिड की बोतल फिसल जाने से यह घटना हुई। छात्राओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया गया और अब सभी सुरक्षित हैं। अभिभावकों ने विद्यालय में लैब सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए शिक्षकों पर लापरवाही और अव्यवस्था के आरोप लगाए।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: