Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

कम तेल की थाली से स्वस्थ भारत का संकल्प, महिला मोर्चा ने चलाया जन-जागरूकता अभियान

Bansal
3 months ago
कम तेल की थाली से स्वस्थ भारत का संकल्प, महिला मोर्चा ने चलाया जन-जागरूकता अभियान

कम तेल की थाली से स्वस्थ भारत का संकल्प, महिला मोर्चा ने चलाया जन-जागरूकता अभियान

 

बीकानेर। रानी बाजार स्थित अपेक्स हॉस्पिटल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा “कम तेल की थाली – स्वस्थ भारत की खुशहाली” जन-जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं परिवारों को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली तथा कम तेल के उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के मार्गदर्शन एवं महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राखी राठौड़ की प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने की।

कार्यक्रम में डॉ. गुरजीत कौर ने संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली, कम तेल के उपयोग तथा नियमित योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और निरोगी जीवन के लिए खान-पान में संयम तथा नियमित योगाभ्यास अत्यंत आवश्यक है। उनके प्रेरणादायक विचार उपस्थित महिलाओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं मार्गदर्शक रहे।

इस अवसर पर महिलाओं ने अपने-अपने घरों से कम तेल से बने स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन तैयार कर प्रदर्शित किए तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से संतुलित आहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जिला मंत्री सुनीता हटीला, जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक मंजुषा भास्कर, राधा खत्री, चांद कंवर, उमा शर्मा, यशी शर्मा, यशोदा सहित अनेक महिला कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की सह-संयोजक कविता शर्मा रहीं। समापन अवसर पर उन्होंने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: