Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair
Aniversary

बीकानेर:: कक्षा 9 की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, घर में घुसकर बदसलूकी का आरोप

rk
bikaner
1 month ago
कक्षा 9 की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, घर में घुसकर बदसलूकी का आरोप

बीकानेर:

बीकानेर: कक्षा 9 की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, घर में घुसकर बदसलूकी का आरोप

खुलासा ऑनलाइन। नोखा थाना क्षेत्र में कक्षा 9 की एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने छात्रा को स्कूल से लौटते समय धमकाया और रात में उसके घर में घुसकर उसके साथ बदसलूकी की।  पीड़िता ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि 5 मार्च की दोपहर जब वह स्कूल से घर लौट रही थी, तभी रोहित, मनीष और संदीप नामक तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोककर धमकाया और अपने साथ चलने का दबाव बनाया। छात्रा डरकर सीधे अपने घर चली गई। रिपोर्ट के अनुसार उसी रात खाना खाने के बाद छात्रा सो गई थी। देर रात जब वह शौच के लिए उठी, तब उसने देखा कि तीनों युवक जबरन उसके घर में घुस आए थे। आरोप है कि युवकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा के शोर मचाने पर उसके माता-पिता जाग गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इसके बाद छात्रा के पिता आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद आरोपी परिवार के पांच लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। जब पिता घर नहीं लौटे तो पीड़िता, उसकी मां और बहन उन्हें ढूंढते हुए वहां पहुंचे, जहां उनके साथ भी  मारपीट की गई।  पुलिस ने इस मामले में विधि सम्मत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की आगे की जांच जारी है। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner #KHULASAONLINE
Share: