Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

शादी के 12 दिन बाद ही दुल्हन डेढ़ लाख रुपए और गहने लेकर फरार

rk
1 month ago
शादी के 12 दिन बाद ही दुल्हन डेढ़ लाख रुपए और गहने लेकर फरार

शादी के 12 दिन बाद ही दुल्हन डेढ़ लाख रुपए और गहने लेकर फरारà

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ में शादी के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। एक युवक से फर्जी शादी करवाकर करीब डेढ़ लाख रुपए और गहने ठग लिए गए। दुल्हन शादी के 12 दिन बाद घर से नकदी, गहने और मोबाइल लेकर फरार हो गई। इस संबंध में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर थाना पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, गांव पक्कासारणा निवासी संतराम नायक ने शिकायत दर्ज कराई है। संतराम ने बताया कि उसकी पहचान नई खुंजा निवासी कुरसेदा उर्फ कुरेशा से थी। शादी न होने पर संतराम ने कुरसेदा से बात की, जिस पर कुरसेदा ने हरियाणा के रतिया निवासी सूरजपाल का जिक्र किया, जो रिश्ते करवाता है। कुरसेदा ने बताया कि सूरजपाल के पास एक लड़की है जिससे शादी करवाई जा सकती है।

परिवादी के अनुसार, कुरसेदा ने शादी करवाने के लिए करीब 1 लाख 50 हजार रुपए खर्च आने की बात कही। संतराम ने 28 जनवरी को सूरजपाल को फोनपे के माध्यम से पांच हजार रुपये भेजे। इसके बाद 29 जनवरी को उसे हनुमानगढ़ कलेक्ट्रेट बुलाया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर में सूरजपाल, बलकारसिंह और पूजारानी एक युवती के साथ पहुंचे। युवती का नाम खुशप्रीत कौर, पुत्री मंगासिंह, निवासी मानसा (पंजाब) बताया गया। युवती ने अपने माता-पिता की मृत्यु होने की बात कही और पूजारानी को अपनी बुआ बताया। उसी दिन कोर्ट में लिखा-पढ़ी करवाकर संतराम की शादी युवती से करवा दी गई।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: