जेएनवीसी पुलिस की कार्रवाई, पुलिस को देख भागा, दबोचा तो मिला हथियार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ का अभियान जारी है। बीती रात को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सदर क्षेत्र में हथियार के साथ एक को पकड़ा था। जिसके बाद जेएनवीसी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने यह कार्रवाई की है।
पुलिस टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 80 फीट रोड़ पर पुलिस टीम पहुंची तो आरोपी पुलिस को देख भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने विक्रम ङ्क्षसह रावत को दबोचा और तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल जब्त की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ