बीकानेर ब्रेकिंग: इस क्षेत्र में लाखों के आभूषण व दो लाख रुपए नगदी चोरी, सीसीटीवी में दिखे चोर
बीकानेर ब्रेकिंग: इस क्षेत्र में लाखों के आभूषण व दो लाख रुपए नगदी चोरी, सीसीटीवी में दिखे चोर
बीकानेर। बीकानेर में चोरी की वारदातों पर लगाम नहीं लग रहा है। गत माह जयपुर रोड स्थित एक मकान से लाखों रुपए के आभूषण व नगदी चोरी हो गई। चोरी की यह वारदात सीसी टीवी में कैद भी हो गई। इस संबंध में जेएनवी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए प्रार्थी सुरेश भार्गव पुत्र ताराचंद भार्गव ने बताया कि जयपुर रोड के स्वर्ण जयंती अशोक नगर स्थित उसके मकान नं. 59 में 23 जून 2026 रात्रि 12:30 बजे के बाद चोरी की घटना हो गई है। प्रार्थी सुरेश भार्गव ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य एक दिन के लिए सूरत गए थे उसी रात यह घटना हो गई।
सुबह पड़ोसियों द्वारा यह जानकारी मिली कि उनके घर के दरवाजे खुले हैं। घर आने पर अंदर देखा तो अंदर का गेट खुला है व आलमारी व सामान अस्त-व्यस्त है। घर में लगे सीसी टीवी चैक किए तो दो चोर अंदर आते व चोरी करने के बाद वापस जाते दिखाई दिए हैं। दोनों चोरों ने अंदर अलमारी में रखे गहने व दो लाख रुपए नगदी चोरी कर लिए हैं। उक्त मामले की रिपोर्ट जेएनवी थाने में दर्ज करवा दी गई है लेकिन आज 15 दिन बीत जाने पर भी चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ