खुलासा न्यूज,बीकानेर। चलती बस से लाखों के गहने चोरी हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू जिले से जुड़ी है। जहां पर तारानगर क्षेत्र में महिला के लाखों के गहने चोरी हो गए। इस सम्बंध में विनोद कुमार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि
उसकी बहन राजपुरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद 4 जुलाई को बीकानेर लौट रही थीं। वह तारानगर बस स्टैंड से सुबह 11 बजे सरदारशहर जाने वाली एक निजी बस में सवार हुईं। महिला ने अपना ट्रॉली बैग ड्राइवर की सीट के पीछे रखा था। इसी दौरान चार अज्ञात व्यक्ति बस में चढ़े और उसी जगह बैठ गए जहां बैग रखा था।
उन्होंने बैग की चेन खोलकर उसमें से गले का आड, चीक पत्ते, रखड़ी, अंगूठी और पांच हजार रुपए नकद चुरा लिए। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद वे बस से उतर गए। बीकानेर पहुंचने पर जब महिला ने अपना बैग संभाला, तो उसमें से आभूषण और नकदी गायब मिली। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और अब घटना के समय बस में मौजूद उन 4 संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ