जीप ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो शिक्षक हुए घायल पीबीएम में भर्ती
जीप ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो शिक्षक हुए घायल पीबीएम में भर्ती
बज्जू। बज्जू थाना क्षेत्र के मोडायत-शास्त्रीनगर रोड पर तेज रफ्तार थार जीप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो शिक्षक विनोद और पूनम घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को बज्जू उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।
अस्पताल में डॉ. सूरज यादव की देखरेख में दोनों घायलों का इलाज किया गया। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति पर नजर रखते हुए बेहतर उपचार के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर करने की तैयारी की। बाद में दोनों घायल शिक्षकों को बेहतर इलाज के लिए बीकानेर रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलने पर बज्जू पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी। घटना के बाद क्षेत्र में सडक़ पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही को लेकर चर्चा रही। हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ