Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

ईरान का बड़ा ऐलान: होर्मुज में जहाजों के लिए नया सिस्टम लागू करेगा, केवल इन देशो को मिलेगी एंट्री

rk
1 month ago
ईरान का बड़ा ऐलान: होर्मुज में जहाजों के लिए नया सिस्टम लागू करेगा, केवल इन देशो को मिलेगी एंट्री

ईरान का बड़ा ऐलान: होर्मुज में जहाजों के लिए नया सिस्टम लागू करेगा, केवल इन देशो को मिलेगी एंट्री 

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा संकेत दिया है। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के चेयरमैन Ebrahim Azizi ने कहा है कि ईरान जल्द ही होर्मुज में जहाजों की आवाजाही के लिए नया सिस्टम लागू करेगा। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था ईरान की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। अजीजी के मुताबिक इस सिस्टम का फायदा सिर्फ वही देश और कारोबारी जहाज उठा सकेंगे, जो ईरान के साथ सहयोग करेंगे। इसके तहत विशेष सेवाओं के लिए टैक्स भी लिया जाएगा।

UAE और कुवैत को ईरान की चेतावनी
ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के सलाहकार Mohammad Mokhber ने कुवैत और UAE को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान ने अब तक संयम बरता है, लेकिन यह हमेशा जारी नहीं रहेगा। मोखबर ने आरोप लगाया कि इन देशों ने अपने क्षेत्रों को ईरान के दुश्मनों के इस्तेमाल के लिए खुला छोड़ दिया है।

क्यूबा में अमेरिकी हमले की आशंका, युद्ध जैसी तैयारी शुरू
अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA प्रमुख John Ratcliffe की हवाना यात्रा के बाद क्यूबा में संभावित अमेरिकी हमले की आशंका बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार क्यूबा सरकार ने युद्ध जैसी तैयारियां तेज कर दी हैं। देशभर में लोगों को गुरिल्ला युद्ध की ट्रेनिंग दी जा रही है और आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हवाना की कई सरकारी इमारतों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

लोगों को दी जा रही सैन्य ट्रेनिंग
क्यूबा के सरकारी मीडिया में आम नागरिकों को सैन्य प्रशिक्षण लेते हुए दिखाया गया है। लोगों को पूर्व राष्ट्रपति Fidel Castro की ‘पूरी आबादी की लड़ाई’ रणनीति के तहत गुरिल्ला युद्ध सिखाया जा रहा है। कुछ वीडियो में सैनिक पुराने सोवियत हथियारों के साथ अभ्यास करते नजर आए। वहीं एक वीडियो में एंटी-एयरक्राफ्ट गन को बैलों से खींचते हुए भी दिखाया गया। सैन्य इतिहासकार Hal Klepak के अनुसार आधुनिक हथियारों की कमी के बावजूद क्यूबा लंबे समय तक अमेरिकी हमले का प्रतिरोध करने की क्षमता रखता है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: