Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, बोला- हमला हुआ तो US ठिकाने और जहाज होंगे निशाने पर

rk
2 months ago
ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, बोला- हमला हुआ तो US ठिकाने और जहाज होंगे निशाने पर

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, बोला- हमला हुआ तो US ठिकाने और जहाज होंगे निशाने पर

तेहरान। ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि फारस की खाड़ी या होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी तेल टैंकरों और व्यापारिक जहाजों पर दोबारा हमला हुआ, तो अमेरिकी सैन्य ठिकानों और युद्धपोतों पर बड़ा हमला किया जाएगा।

IRGC की नौसेना कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान अपनी समुद्री सुरक्षा और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए हर कदम उठाने को तैयार है। इसके कुछ समय बाद IRGC की एयरोस्पेस फोर्स ने भी अलग पोस्ट में दावा किया कि उनकी मिसाइलें और ड्रोन पहले ही अमेरिकी ठिकानों और दुश्मन जहाजों पर “लॉक” हो चुके हैं और अब केवल आदेश मिलने का इंतजार है।

इधर, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने ईरान के सामने 14 बिंदुओं वाला एक प्रस्ताव रखा है, जिस पर तेहरान के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि उन्हें शनिवार सुबह (भारतीय समयानुसार) तक ईरान की प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।

हालांकि अब तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया गया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि अमेरिकी प्रस्ताव की समीक्षा जारी है और उचित समय पर जवाब दिया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि ईरान अमेरिका की तय समय सीमा को नहीं मानता और अपने तरीके से फैसला करेगा।

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच यह बयानबाजी वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: