Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भर्ती परीक्षा को लेकर निर्देश जारी, लापरवाही पड़ेगी भारी, होगी कार्रवाई

Bansal sadi
3 months ago
भर्ती परीक्षा को लेकर निर्देश जारी, लापरवाही पड़ेगी भारी, होगी कार्रवाई

खुलासा न्यूज,बीकानेर। शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाली प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 तथा प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 में अनुपस्थित रहने वाले वीक्षकों और परीक्षा कार्य से जुड़े कार्मिकों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

 

 

परीक्षा समन्वयक तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर)  रमेश देव ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 9 और 10 मई को प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 तथा प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न कार्मिकों को  वीक्षक नियुक्त किया गया है।

 

अनेक केंद्रों पर वीक्षण कार्य के लिए नियुक्त शिक्षकों/ कार्मिकों द्वारा अन्य कार्य का उल्लेख करते हुए परीक्षा कार्य हेतु उपस्थित नहीं दी जा रही है, इससे परीक्षा के सफल संचालन में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है। इसके मध्यनजर उन्होंने वीक्षण कार्य और अन्य समस्त परीक्षा संबंधित ड्यूटी में नियुक्त कार्मिकों और उनके नियंत्रण अधिकारियों (प्राचार्य) को सख्त निर्देश दिए हैं कि परीक्षा कार्य के लिए निर्देशित परीक्षा केंद्र पर नियुक्त कार्मिक की यथा समय उपस्थिति सुनिश्चित करें।

 

 

अन्यथा परीक्षा कार्य के लिए उपस्थित नहीं होने को परीक्षा कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया जाना मानकर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित नियंत्रण अधिकारी अथवा कार्मिक की होगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajasthan
Share: