Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

आईजी बीकानेर ने की समीक्षा बैठक, महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराध की रोकथाम को लेकर दिए निर्देश, तुरंत की जावे कार्रवाई

Bansal sadi
3 months ago
आईजी बीकानेर ने की समीक्षा बैठक, महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराध की रोकथाम को लेकर दिए निर्देश, तुरंत की जावे कार्रवाई

खुलासा न्यूज,बीकानेर। आईजी बीकानेर ओमप्रकाश ने अपराध को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की। 8 मई को रेंज के अधीनस्थ जिलो में प्रभारियों की रेंज स्तरीय अपराध की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू के विभिन्न अधिकारी शामिल हुए। जिनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेंज कार्यालय सुखविन्द्र पाल, नीलम चौधरी, राजकंवर, सतपाल, संजीव चौहान शामिल रहें।

 


बैठक में महिला व बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम व उनके पर्यवेक्षण के सम्बंध में दिशा निर्देशों पर चर्चा की गयी। आईजी ने जिलों में महिला उत्पीडऩ के सम्बंध में आने वाले गंभीर अपराध मामलों में मौके पर सुपरविजन नोट जारी करने, ईंट भट्टों पर काम करने वाले बाल मजदूरों के सम्बंध में नियोक्ताओं पर विधि सम्मत बालश्रम प्रतिषेध अधिनियम के  तहत निर्देश जारी किए गए है। 
एससी, एसटी एव म िहला अत्याचार के मामलों में त्वरित व निष्पक्ष अनुसंधान करने व उनका सुपरविजन करने के निर्देश दिए गए है। 

 


कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के कार्य व उनकी कार्य क्षमता निर्देश दिए गए है । प्रकोष्ठ में पदस्थापित कार्मिकों को सामान्य प्रकृति के प्रकरणों का अनुसंधान नहीं दिया जाए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महिला अत्याचार प्रकरणों की डायजेस्ट, पर्यवेक्षण, पर्यवेक्षणीय नोट जारी करने की सेल कार्यरत है। महिला अत्याचार के ऐसे प्रकरण जो केस ऑफिसर स्कीम में लिए गए है।  ऐसे प्रकरणों का पर्यवेक्षण न्यायिक निर्णय तक प्रकोष्ठ के प्रभारी द्वारा जारी किया जाएगा। महिला अत्याचार के गंभीर प्रवृति के अपराध जिनका निराकरण निर्धारित दो माह में नहीं किया जा रहा है तो उक्त प्रकरण की पत्रावली प्रकोष्ठ के प्रभारी द्वारा अपने टिप्पणी अंकित कर उच्च अधिकारियों को भिजवाया जावे। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: