महापौर बनते ही अनिल कल्ला उतरे सड़क पर, हाथ झाडू थामे बोले- शहर की सूरत बदलेगी
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में बीते दिनों निकाय चुनाव संपन्न हुए है। नए महापौर के रूप में अनिल कल्ला ने शपथ ली। जिसके बाद अब अनिल कल्ला एक्शन मोड़ में आ गए है। शनिवार की देर शाम को मोहता चौक से रात्रिकालीन सफाई अभियान की शुरूआत हो गयी है। पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला, पूर्व शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, महापौर अनिल कल्ला ने सफाई अभियान की शुरूआत की।
इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. कल्ला, अनिल कल्ला, यशपाल गहलोत ने झाडू निकालकर अभियान का आगाज किया। सफाई अभियान के दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहें। सफाई अभियान के आगाज के दौरान अनिल कल्ला ने कहा कि अभी मैने चार्ज संभाला है लेकिन दीपावली तक शहर की सफाई व्यवस्था सुधारना मेरा संकल्प है ओर में आश्वस्त हूं कि सब मिलकर शहर की सूरत बदलेंगे।
कल्ला ने कहा कि आमजन भी इसमें अपनी भागीदारी निभाएं और घर का कचरा सड़क पर ना फेंकते हुए इकठ्ठा करे और निगम के कचरा संग्रहण जगह पर फेंकै। कल्ला ने कहा कि मैने धरातल पर उतर काम करने का फैसला किया है। इस दौरान आसपास के लोग और कांग्रेस पार्टी से जुड़े विभिन्न पदाधिकारी, पार्षद भी मौजूद रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ