Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति की प्रेरणा से पीबीएम नेत्र चिकित्सालय में 2200 काले चश्मे किए गए भेंट

Bansal
5 months ago
वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति की प्रेरणा से पीबीएम नेत्र चिकित्सालय में 2200 काले चश्मे किए गए भेंट
वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति की प्रेरणा से पीबीएम नेत्र चिकित्सालय में 2200 काले चश्मे किए गए भेंट
 
 
बीकानेर। सामाजिक संस्था वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति की प्रेरणा से शुक्रवार को भामाशाहों के सहयोग से पीबीएम नेत्र चिकित्सालय में 2200 काले चश्मे सप्रेम भेंट किए गए। 
 
उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा विगत ढाई वर्षो से लगातार नेत्र चिकित्सालय में मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र रोगियों के लिए काले चश्में निशुल्क भेंट किए जा रहे हैं तथा भामाशाहों और अनेक संस्थाओं के सहयोग से अब तक कुल 22000 से अधिक काले चश्में वितरित किए जा चुके हैं।
 
समिति के सचिव मोहित राजपुरोहित ने बताया कि शुक्रवार को स्व. राजेंद्र सिंह राजपुरोहित (मादा) की स्मृति में उनके अभिन्न मित्र भँवर सिंह बिलोचिया और भंवर लाल स्वामी श्री करणी ट्रेडर्स के सहयोग से यह सेवा कार्य सम्पादित किया गया। समिति की ओर से इस पुनीत कार्य को वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में समर्पित किया गया।
 
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, समिति के मुख्य संस्थापक पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित, सचिव मोहित राजपुरोहित, दुष्यन्त चौहान, मुकेश पंजाबी, किशन खींची,अजय खत्री, महेंद्र सिंह राजपुरोहित, अभिमन्यु राजपुरोहित इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: