Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

इन्फ्ल्यूसर की गाड़ी चोरी का मामला, पुलिस ने प्रोडेक्शन वारंट पर आरोपी को किया गिरफ्तार

2 months ago
इन्फ्ल्यूसर की गाड़ी चोरी का मामला, पुलिस ने प्रोडेक्शन वारंट पर आरोपी को किया गिरफ्तार

खुलासा न्यूज,बीकानेर। कुछ समय पूर्व रात के समय में घर के आगे खड़ी सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूसर की गाड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य सरगना को जेल से गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में प्रार्थी ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि 27 मार्च की रात को उसके घर के आगे से उसकी स्कार्पियों चोरी हो गयी है। जो कि ओसिया के पास क्षतिग्रस्त हालात में मिली थी।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था और मुख्य सरगना की तलाश थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने अब जांच करते हुए मुख्य सरगना को जेल से प्रोड़ेक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने मामले में जांच करते हुए रैकी करने वाले बीजाराम, भंवराराम को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था।

 

 जिनसे पुछताछ के बाद मामले के मुख्य सरगना अशोक उर्फ अंशु को सोजत सिटी के उप कारागृह से प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। जिससे मामले को लेकर पुछताछ जारी है। आरोपी के खिलाफ राजस्थान के अलग-अलग पुलिस थानों में 25 प्रकरण दर्ज है। ऐसे में आरोपी से पुछताछ जारी है । कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, झंवरलाल, सुनील, सीमांत शामिल रहें।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajasthan
Share: