Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ये होंगे उपकप्तान

Bansal sadi
1 month ago
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ये होंगे उपकप्तान

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ये होंगे उपकप्तान

BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा फिट होकर टीम में लौट आए हैं। मध्य प्रदेश के 33 साल के ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को घरेलू क्रिकेट और हालिया इंडिया-ए दौरे पर शानदार प्रदर्शन के दम पर पहली बार राष्ट्रीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को टीम में रखा गया है लेकिन उनका सिलेक्शन उनकी फिटनेस के आधार पर होगा। जबकि नीतीश कुमार रेड्डी क्वाड्रिसेप्स चोट से पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। 

दो मैचों की यह टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। मध्य प्रदेश के स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। उन्होंने हाल ही में श्रीलंका दौरे पर इंडिया-ए के लिए दूसरे चार दिवसीय मैच में नाबाद 70 रन बनाए थे। इसके अलावा मैच में 6 विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान भी खींचा। 33 साल के सारांश ने अब तक 54 फर्स्ट क्लास मैचों में 31.75 की औसत से 2,223 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 27.30 की औसत से 188 विकेट लिए हैं। वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में सारांश के पास स्पिन ऑलराउंडर के रूप में अपनी जगह मजबूत करने का अच्छा मौका होगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: