Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान

Bansal sadi
2 weeks ago
लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान

 लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान

नईदिल्ली  .स्वतंत्रता दिवस पर देश आज अपना 80वां जश्न मना रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले से इस राष्ट्रीय समारोह की अगुवाई कर रहे हैं. इस साल का आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने का जश्न भी इसी मौके पर मनाया जा रहा है. पहली बार लाल किले के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में वंदे मातरम् को औपचारिक रूप से गाया गया. समारोह में देश की युवा शक्ति की ऊर्जा और उम्मीदों पर खास ध्यान दिया जा रहा है और यह भी दिखाया जा रहा है कि युवा पीढ़ी किस तरह भारत को साल 2047 तक विकसित भारत बनाने के सफर में योगदान दे रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराया. प्रधानमंत्री मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं. PM मोदी ने कहा कि लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम् गूंजा. उन्होंने कहा अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बीते वर्षों में हमारा दृढ़ विश्वास रहा है कि भारत को अब दूसरे देशों पर निर्भर रह कर नहीं जीना है. हमें आत्मनिर्भर बनना चाहिए. दुनिया में बहुत कुछ मिलता है, सस्ता मिलता है, जल्दी मिलता है लेकिन उससे हमारा सामर्थ्य तैयार नहीं होता. इसलिए हमें भी अपनी क्षमताओं को बढ़ाना है. अपने हितों की सुरक्षा हमें खुद करनी है इसलिए आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं.  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, देश आजाद होने के बाद विश्व में सेमीकंडक्टर की चर्चा हो चुकी थी. हमारे यहां भी बातें होती थी लेकिन सेमीकंडक्टर का कोई बड़ा प्लान हम आगे नहीं बढ़ा पाए. आज की डिजिटल दुनिया और तकनीक में हम चिप का महत्व समझते हैं. कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान होगा, हर किसी में चिप अनिवार्य है. इसके बिना दुनिया थम जाए ऐसी स्थिति पैदा होती है. इसलिए भारत ने आत्मनिर्भर होने की दिशा में अपना सेमीकंडक्टर प्लांट लगाया है. 3 प्लांट शुरू हो गए हैं. आने वाले 7-8 साल में और प्लांट शुरू होने वाले हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि पिछले 12 सालों में डिफेंस प्रोडक्शन करीब 4 गुना बढ़ा, खादी एवं ग्रामोद्योग का उत्पादन करीब 5 गुना हुआ, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग करीब 7 गुना बढ़ा, आधुनिक रेलवे कोच का निर्माण 21 गुना बढ़ा, मोबाइल फोन उत्पादन 33 गुना बढ़ा, इतना ही नहीं आधुनिक युग को लेकर भी डिजिटल और इनोवेशन की दुनिया में भी हमने अपना परचम लहराया.

PM मोदी ने कहा कि इंटरनेट यूजर्स, इंटरनेट कंज्यूमर्स करीब-करीब 4 गुना बढ़े करीब-करीब 50 गुना बढ़े, पेटेंट ग्रांट होने की संख्या 4 गुना बढ़ी, डिजिटल ट्रांजेक्शन 100 गुना बढ़े, सामान्य मानवी की सुविधा की ओर भी हमने उतनी ही गंभीरता से काम किया. हर साल औसतन 15 गुना ज्यादा तेजी से हमने नल से जल कनेक्शन दिए, हर साल औसतन 6 गुनी ज्यादा रफ्तार से लोगों को गैस कनेक्शन दिए, हर साल 4 गुनी रफ्तार से गरीबों के लिए शौचाल्य बनाने का काम किया, हर साल 3 गुना ज्यादा तेजी से गरीबों को घर देने का काम किया, देश ने गवर्नेंस में भी बहुत बदलाव लाया. सैकड़ों की तादाद में कानूनों को खत्म किया. पिछली शताब्दी के कानूनों से 21वीं शताब्दी की मार्च नहीं हो सकती.

PM ने कहा हमने आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मेट्रो का विस्तार किया.. ये सब, ये रफ्तार, ये विस्तार, ये उपलब्धी आजादी के बाद पहली बार पिछले 1 दशक में देखी है. जब इतनी सारी सिद्धियां हमारे सामने है, इतनी तेज गति दिखाई देती हो, देशवासियों का सामर्थ्य पल-पल प्रकट होता है तब तो 2047 में विकसित भारत बनने का संकल्प कभी भी अधूरा नहीं रह सकता है. ये सारे आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि हम आगे बढ़ने वाले हैं.

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: