Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

विधायक दल की बैठक में सीएम भजनलाल बोले - विधायकों पर तीसरी आंख, मंत्री 8-10 घंटे जनता के बीच रहें

rk
Yatra.com
2 months ago
विधायक दल की बैठक में सीएम भजनलाल बोले - विधायकों पर तीसरी आंख, मंत्री 8-10 घंटे जनता के बीच रहें

विधायक दल की बैठक में सीएम भजनलाल बोले - विधायकों पर तीसरी आंख, मंत्री 8-10 घंटे जनता के बीच रहें

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- विधायकों के कामकाज पर लगातार नजर रखी जाती है। पार्टी और सरकार की ओर से विधायकों पर तीसरी आंख लगी है, इसलिए सभी जनप्रतिनिधियों को अपने व्यवहार और कामकाज को लेकर सतर्क रहना चाहिए।

विधानसभा की हां पक्ष लॉबी में मंगलवार को बीजेपी की विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल ने यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार के अब तक के कार्यकाल में किए गए जनकल्याणकारी कार्य के चलते प्रदेश में एंटी-इनकंबेंसी का माहौल नहीं है। यह सरकार के लिए सबसे सुखद बात है। सरकार लगातार विकास और जनता के हित के काम में जुटी है। इससे जनता का विश्वास सरकार में बना हुआ है।

सीएम भजनलाल ने मंत्रियों से भी कहा- आने वाले वर्ष में हमें प्रदेश की सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों तक अपनी पहुंच मजबूत करनी हैं। इसके लिए मंत्री जनता के बीच 8 से 10 घंटे रहकर काम करें।

मंत्री और विधायक सुनें जनता की समस्याएं, करें समाधान

सीएम ने विधायकों से कहा- मंत्री और विधायक जनता के बीच में जाकर समस्याएं सुनें और उनका समाधान करें। क्योंकि जनता से सीधा संवाद ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। सीएम ने कहा- प्रत्येक विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में ग्राउंड तक जाएं और सरकारी योजनाओं से आमजन को जोड़ें। उन्होंने सदन में सक्रिय और प्रभावी प्रदर्शन करने वाले विधायकों की सराहना भी की। बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने विधायकों से कहा- आपने जो भी मांगा, हमने वो सब आपको दिया है।

राजस्थान दिवस को लेकर भी चर्चा
बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने सभी विधायकों को राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए कहा।

बता दें कि इस बार राजस्थान दिवस समारोह की शुरुआत स्वच्छता अभियान और 'विकसित रन' से होगी। साथ ही 'एक जिला एक उत्पाद' प्रदर्शनी, जनजातीय कला प्रदर्शनी, युवा शक्ति मेला, उद्योगपतियों के साथ संवाद और किसान सम्मेलन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेश के मंदिरों में विशेष आरती का आयोजन भी होगा। वहीं जयपुर में सांस्कृतिक संध्या और भव्य आतिशबाजी का भी आयोजन किया जाएगा।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: