Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शहर  के चर्चित हत्याकांड में परिजनों ने उठाए जांच पर सवाल, आरोपियों को गिरफ्तारी को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग

rk
2 weeks ago
शहर  के चर्चित हत्याकांड में परिजनों ने उठाए जांच पर सवाल, आरोपियों को गिरफ्तारी को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग


शहर  के चर्चित हत्याकांड में परिजनों ने उठाए जांच पर सवाल, आरोपियों को गिरफ्तारी को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग
बीकानेर। मुक्ता प्रसाद थाना इलाके के चर्चित जय सिंह हत्याकांड में मृतक के परिजनों ने पुलिस जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से करवाने तथा मुख्य आरोपित बताई जा रही कुंजिका कंवर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या के मामले में दो आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन घटना की कथित साजिशकर्ता की भूमिका की अब तक समुचित जांच नहीं की गई है। उनका कहना है कि घटना से पहले हुई फोन बातचीत, पारिवारिक विवादों की पृष्ठभूमि तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्य मामले की गहन जांच की मांग करते हैं।परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटनास्थल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं और सीसीटीवी फुटेज की समग्र जांच नहीं की गई है। उनका कहना है कि मामले के सभी तथ्यों और संभावित कडिय़ों की निष्पक्ष पड़ताल के लिए जांच किसी उच्च अधिकारी को सौंपी जानी चाहिए।
ज्ञापन में आशंका व्यक्त की गई है कि मामले में चालान पेश करने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, जबकि उनके अनुसार अभी भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच शेष है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: