Khulasa Online
TM Jewellers
Bjp
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

मेलों को लेकर आईजी ओमप्रकाश ने ली बैठक, व्यवस्था का लिया जायजा

Bansal
2 weeks ago
मेलों को लेकर आईजी ओमप्रकाश ने ली बैठक, व्यवस्था का लिया जायजा

खुलासा न्यूज,बीकानेर। ओमप्रकाश, महानिरीक्षक पुलिस, रेंज बीकानेर की अध्यक्षता में जिला हनुमानगढ़ के वृत रावतसर एवं पुलिस थाना गोगामेड़ी में कानून व्यवस्था एवं वर्तमान में चल रहे गोगामेडी मेले की दृष्टिगत मीटिंग आयोजित की गईं।


वृत रावतसर में  सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखियों, पुलिस मित्रों, गणमान्य नागरिकों एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित कर पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय, क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। आमजन से संवाद बढ़ाकर अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।


वहीं, पुलिस थाना गोगामेड़ी में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। गोगामेड़ी मेले में व्यवस्था का निरीक्षण कर बेहतर पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने तथा आगामी निकाय चुनावों को पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न करवाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


मीटिंग में नशे के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस, रेंज बीकानेर ने स्पष्ट किया कि नशे के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।


बैठकों में बी. आदित्य, पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़,  सुखविंदर पाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेंज कार्यालय बीकानेर, विक्रम चौहान, पुलिस उप अधीक्षक, रावतसर, गीता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नोहर, सुभाष पुनिया, पुलिस उप अधीक्षक, नोहर, कुलदीप चारण, पुलिस उप अधीक्षक, भादरा सहित वृत के थानाधिकारीगण, पुलिस स्टाफ, सदस्य, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: