Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अगर आप भी दर्शन करने के लिए जा रहे है सालासर बालाजी तो पहले पढ़े ये  खबर

2 weeks ago
अगर आप भी दर्शन करने के लिए जा रहे है सालासर बालाजी तो पहले पढ़े ये  खबर

अगर आप भी दर्शन करने के लिए जा रहे है सालासर बालाजी तो पहले पढ़े ये  खबर 

चूरू। सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने नए नियम लागू कर दिए हैं। अब मंदिर परिसर में मोबाइल फोन और स्मार्ट वॉच के साथ प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

सुजानगढ़ उपखंड मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा फोटो, वीडियो और रील बनाने के कारण प्रतिदिन भीड़, जाम और भगदड़ जैसी स्थिति बन रही थी। इसके अलावा मंदिर परिसर की पवित्रता प्रभावित होने के साथ सुरक्षा संबंधी चुनौतियां भी सामने आ रही थीं।

आदेश में कहा गया है कि पिछले कुछ समय से मंदिर परिसर में अव्यवस्था और श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ी हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए मंदिर परिसर में मोबाइल फोन और स्मार्ट वॉच के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे और श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में दर्शन कर सकें। प्रशासन का कहना है कि इस निर्णय से भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और मंदिर में बढ़ रही अव्यवस्थाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।

देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र
चूरू जिले में स्थित सालासर बालाजी धाम देश के प्रमुख हनुमान मंदिरों में से एक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह दुनिया का एकमात्र मंदिर है, जहां हनुमानजी दाढ़ी और मूंछ वाले स्वरूप में विराजमान हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से प्रार्थना करने, नारियल बांधने और सवामणी का भोग लगाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु सालासर बालाजी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: