बीकानेर: अगर आप भी करते हो इस हाइवे से सफर तो रखे ध्यान
लूणकरणसर। अगर आप भी अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे से सफर कर रहे है तो गाड़ी जरा ध्यान से ही चलाये। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण कई जगह पर बने गड्ढे है। अगर ध्यान नहीं दिया तो ये जानलेवा भी साबित हो सकते है। इसका तजा उदाहरण कल शाम को ही सामने आया है। अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस-वे पर सड़क की खस्ता हालत एक बार फिर बड़े हादसे की वजह बन गई। मंगलवार शाम लूणकरणसर इंटरचेंज से नाथवाना साइड एक्सप्रेस-वे पर बीच सड़क बने गड्ढे से गुजरते समय एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसे में कार चालक मामराज निवासी नैनासर समेरिया गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर टोल प्लाजा की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर बीकानेर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सड़क के बीच बने गड्ढे से उछल गई, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ