Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर संभाग में भीषण सडक़ हादसा : स्कॉर्पियो और कू्रजर की भिड़ंत में 3 महिलाओं की मौत, 22 घायलों में 12 की हालत गंभीर

rk
2 months ago
बीकानेर संभाग में भीषण सडक़ हादसा : स्कॉर्पियो और कू्रजर की भिड़ंत में 3 महिलाओं की मौत, 22 घायलों में 12 की हालत गंभीर

बीकानेर संभाग में भीषण सडक़ हादसा : स्कॉर्पियो और कू्रजर की भिड़ंत में 3 महिलाओं की मौत, 22 घायलों में 12 की हालत गंभीर

नोहर (हनुमानगढ़)। हनुमानगढ़ में स्कॉर्पियो और क्रूजर की आमने-सामने की भिड़ंत में 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। 12 लोगों को गंभीर हालत में हनुमानगढ़ रेफर किया गया है, जबकि अन्य का नोहर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियों का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। क्रूजर गाड़ी में सवार लोग हरियाणा में रिश्तेदारी में शोक संवेदना जताकर लौट रहे थे। हादसा नोहर में भद्रकाली बाइपास पर हुआ।

एसपी नरेंद्र मीणा ने बताया- क्रूजर सवार लोग सोमवार शाम करीब 7 बजे हरियाणा से अपने गांव बुधवालियां, रावतसर लौट रहे थे। इस दौरान नोहर में भद्रकाली बाइपास पर सामने से आई स्कॉर्पियो से भिड़ंत हो गई। हादसे में क्रूजर सवार राजबाला (40) पत्नी लक्ष्मणराम, रोशनी (48) पत्नी सागर मल और कलावती (40) पत्नी राजेंद्र की मौत हो गई।

हादसे में 3 से 6 साल के 4 बच्चों समेत 22 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को क्षतिग्रस्त गाड़ियों से निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया। 12 लोगों को गंभीर हालत में हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया, जबकि 10 घायलों का नोहर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

एसपी ने बताया- क्रूजर गाड़ी में सवार लोग हरियाणा के बरढाना गांव में रिश्तेदारी में शोक संवेदना जताकर लौट रहे थे, जबकि बिना नंबर की स्कॉर्पियो सवार लोग जमाल, हरियाणा की तरफ जा रहे थे।

हादसे में घायल इन लोगों को हनुमानगढ़ किया रेफर
हादसे में बुधवालिया गांव निवासी राजो (50) पत्नी हरिसिंह, विजास (25) पत्नी हंसराज, गुलजारी (40) पत्नी रामेश्वर, संतोष (50) पत्नी दर्शन, बनारसी (40) पत्नी राजेश, सीमा (40) पत्नी मोहर सिंह, दर्शन (50) पुत्र गुगनराम, मिनाक्षी (4) पुत्री राजेश, उत्तम (3) पुत्र राकेश, माही (6) पुत्री राकेश और जमाल निवासी चित्रा (5) पुत्री हैप्पी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको हनुमानगढ़ रेफर किया गया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: