Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में भीषण सडक़ हादसा, कार व बस की टक्कर, पांच जनों की दर्दनाक मौत

Bansal sadi
2 months ago
बीकानेर में भीषण सडक़ हादसा, कार व बस की टक्कर, पांच जनों की दर्दनाक मौत


बीकानेर में भीषण सडक़ हादसा, कार व बस की टक्कर, पांच जनों की दर्दनाक मौत
बीकानेर।  

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा के एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली गई, जबकि एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-११ पर हेमासर फांटे के पास सिजराल होटल के निकट दोपहर करीब दो बजे हुआ, जहां एक कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलने पर एपीजे अब्दुल कलाम एंबुलेंस सेवा की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व पुलिस की सहायता से घायलों तथा शवों को बाहर निकाला। मृतकों के शवों को श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।गुरु जश्वर भगवान के दर्शन कर लौट रहे थे सभी
श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक के अनुसार, हरियाणा नंबर की कार में कुल सात लोग सवार थे। सभी लोग हरियाणा के फतेहाबाद जिले के निवासी थे और एक ही परिवार से संबंध रखते थे। परिवार के सदस्य बीकानेर जिले के मुकाम स्थित बिश्नोई समाज के आराध्य गुरु जम्भेश्वर भगवान के समाधि स्थल के दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक के अनुसार, हरियाणा नंबर की कार में कुल सात लोग सवार थे। इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई। कार ड्राइव कर रहे ओमप्रकाश (50) पुत्र भागीरथ बिश्नोई, उनकी पत्नी सोरमा देवी( 45) और बेटी प्रमिला (3) के अलावा रोनित (4) पुत्र सुरेंद्र कुमार, यशवी (10) पुत्री अमित और खुशी (8) पुत्री संदीप की मौत हुई है।हादसे में तनवी (2) पुत्री संदीप को गंभीर हालत में पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड में रेफर किया गया है। सभी मृतक हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले थे।

५ लोगों की मौके पर मौत, एक बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ा
इस दुर्घटना में तीन पुरुष, एक महिला, एक बालिका और एक बच्चे की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में पांच लोगों की मौके पर मौत की पुष्टि हुई थी, जबकि गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए एक बच्चे ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल एक अन्य छह वर्षीय मासूम को प्राथमिक उपचार के बाद एपीजे अब्दुल कलाम एंबुलेंस से बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने ट्रक और कार की भिड़ंत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत से हरियाणा के फतेहाबाद सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

 

 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: