Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

हाईवे पर खौफनाक हादसा: बस में घुसे लोहे के सरिए, 2 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Bansal sadi
4 months ago
हाईवे पर खौफनाक हादसा: बस में घुसे लोहे के सरिए, 2 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

हाईवे पर खौफनाक हादसा: बस में घुसे लोहे के सरिए, 2 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

राजस्थान। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर देर रात एक बेहद भयावह सड़क हादसा सामने आया, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब मकराना से हरिद्वार जा रही एक प्राइवेट बस कोटपूतली स्थित बीडीएम अस्पताल के सामने पुल पर खड़े सरियों से भरे ट्रेलर से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार रात करीब 11:30 बजे हाईवे पर एक ट्रेलर सरिए लादकर खड़ा था। अंधेरा होने और ट्रेलर पर किसी प्रकार का संकेत या इंडिकेटर नहीं होने के कारण बस चालक को वह दिखाई नहीं दिया। तेज रफ्तार के चलते चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सीधे ट्रेलर के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर में लदे लोहे के सरिए बस के केबिन को चीरते हुए अंदर तक घुस गए। इस हादसे में बस चालक चंद्रमोहन (55), निवासी लाड़ौली (नागौर) और महिला यात्री बिच्चू देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार करीब 22 यात्रियों में से 15 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। कई यात्री बस के आगे के हिस्से में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को तुरंत बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कई लोगों को छुट्टी दे दी गई। घटना के दौरान बस में मौजूद दूसरे ड्राइवर ओमप्रकाश ने बताया कि ट्रेलर हाईवे पर बिना किसी चेतावनी के खड़ा था और वहां पर्याप्त रोशनी भी नहीं थी। फ्लाईओवर पर चढ़ते समय बस चालक को अचानक ट्रेलर दिखाई दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर कोटपूतली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस और ट्रेलर को साइड में हटवाया। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: