Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

सीओ पदोन्नति पर विप्र सेना नोखा ने किया थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज का भव्य सम्मान

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
3 months ago
सीओ पदोन्नति पर विप्र सेना नोखा ने किया थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज का भव्य सम्मान

सीओ पदोन्नति पर विप्र सेना नोखा ने किया थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज का भव्य सम्मान 

  नोखा। नोखा थानाधिकारी का सीआई से वृत्ताधिकारी (सीओ) पद पर पदोन्नत होने पर अरविंद भारद्वाज का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विप्र सेना नोखा तहसील अध्यक्ष हेमन्त जोशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भारद्वाज का माला पहनाकर, मुंह मीठा करवाकर एवं भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजनों ने कहा कि अरविंद भारद्वाज ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए आमजन का विश्वास जीता है। उनकी पदोन्नति उनके उत्कृष्ट कार्यों और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान है। उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

सम्मान समारोह में विप्र सेना तहसील अध्यक्ष हेमंत जोशी, परचून व्यापार मंडल अध्यक्ष बजरंग पानेचा,संभाग उपाध्यक्ष पुखराज सांखी, कैलाश कठातला,समाज सेवी कैलाश पंचारिया,संभाग प्रचार मंत्री कानाराम शर्मा,पुखराज पंचारिया,जयनारायण जोशी,राधेश्याम ओझा,जितेन्द्र पंचारिया, अजय पंचारिया,सहित विप्र समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं विप्र बंधु मौजूद रहे।  उपस्थित लोगों ने आशा व्यक्त की कि अरविंद भारद्वाज अपनी नई जिम्मेदारी में भी निष्पक्ष, संवेदनशील और प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से समाज की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: