Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

गृहमंत्री का बीकानेर दौरा: छोटा काफिला लेकिन, जगह-जगह रास्ता जाम, गर्मी से आमजन परेशान

1 month ago
गृहमंत्री का बीकानेर दौरा: छोटा काफिला लेकिन, जगह-जगह रास्ता जाम, गर्मी से आमजन परेशान

गृहमंत्री का बीकानेर दौरा: छोटा काफिला लेकिन, जगह-जगह रास्ता जाम, गर्मी से आमजन परेशान 

-कुशाल सिंह मेडतियां

बीकानेर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार रात को बीकानेर पहुंचे।  शाह विशेष विमान से सोमवार रात करीब 10.30 बजे नाल एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां उनकी अगवानी सीएम भजनलाल शर्मा की। इसके बाद बीकानेर-जयपुर रोड पर बीएसएफ सेक्टर हेडक्वार्टर में बने गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए। वहीं दूसरी तरफ गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह से सख्त नजर आ रहा है। ये ही वजह है की कई जगहों पर रास्ता भी बंद कर दिया गया। इस वजह आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक तरफ जहां भीषण गर्मी ने परेशान कर रखा है वहीं दूसरी तरह रास्ते बंद होने की वजह से जगह-जगह लग रहे जाम ने आमजन को बेहाल कर दिया है। रात को भी अमित शाह के बीकानेर पहुंचने के बाद जैसलमेर रोड को भी करीब आधे घंटे तक पूरी तरह से बंद रखा। इतना ही नहीं रात के समय घरों से जरुरी काम के लिए निकले लोग काफी परेशान नजर आए। हालंकि इससे पहले भी कई वीआईपी विजिट में इस तरह की समस्या का सामना आमजन को करना पड़ा है। 

काफिला कम का दावा 
एक तरफ जहां काफिला कम का दावा किया जा रहा है। लेकिन रात को एयरपोर्ट से कैम्पस तक में बड़ी संख्या में काफिला पहुंचा। इस दौरान गृहमंत्री के काफिले में उनके बजाय अधिकारीयों की गाड़ियां बड़ी संख्या में नजर आई। वहीं दूसरी ओर भाजपा के कई पदाधिकारी भी बीकानेर पहुंचे। ये बात सही है की ईंधन बचाने के लिए उन्होंने पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग किया था। लेकिन उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में पहुंची गाड़ियों ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।  भाजपा के ही एक बड़े पदाधिकारी के स्वागत में पहंची समर्थकों की गाड़ियां शहर और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रही। 

अब बजट भी आया 
शहर में पिछले लंबे समय से सफाई और सड़कों के हालात ख़राब है। कुछ जगह तो ऐसी थी जहां लोग ज्ञापन दे देकर थक गए। लेकिन प्रशासन लगातार बजट का आभाव ही बताता रहा है। लेकिन सवाल ये है की गृहमंत्री और सीएम के दौरे से पहले आखिर ऐसा क्या हुआ की बजट आ गया। शहर में सड़को को ठीक करने की लीपापोती हो गई और मुख्य सड़कें भी एकदम साफ हो गई। इतना ही नहीं खुले नालों को भी रातों रात टैंट लगाकर ढक दिया गया है। शहर में ऐसी सड़क और सफाई को देखते हुए अब तो शहरवासी भी कह रहे है ऐसी वीआईपी विजिट तो रोज होनी चाहिए। 

ट्रैफिक डायवर्जन
पुलिस के अनुसार   26 मई को सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक जैसलमेर रोड स्थित गांधी प्याऊ, छतरगढ़ रोड का शोभासर चौराहा, श्रीगंगानगर रोड का बीछवाल बाईपास चौराहा, जयपुर रोड स्थित जयपुर बाईपास सर्किल (वैष्णो धाम-डीमार्ट क्षेत्र), नोखा रोड स्थित नापासर चौराहा, सोफिया स्कूल से म्यूजियम सर्किल तक नो-व्हीकल जोन पर यातायात डायवर्जन रहेगा। प्रशासन ने सोफिया स्कूल चौराहे से म्यूजियम सर्किल तक के मार्ग को 25 मई को शाम 3 बजे से रात 12 बजे तक तथा 26 मई को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक नो-व्हीकल जोन घोषित किया है। इस दौरान आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: