Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा  घायल। मामला दर्ज

Bansal
6 hours ago
तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा  घायल। मामला दर्ज

तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा  घायल। मामला दर्ज   

बीकानेर । खाजूवाला क्षेत्र में सामरदा फांटा के पास सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। हादसे में बिना नंबर के ट्रैक्टर की टक्कर लगने की बात सामने आई है। घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, परिवादी उतमाराम (20) पुत्र हुकमाराम, निवासी माधोडिग्गी, खाजूवाला ने शिकायत दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 14 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4 बजे वह अपने भाई रामकीशन के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था।

इसी दौरान सामरदा फांटा के पास एक ट्रैक्टर चालक ने कथित तौर पर तेज गति और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।  टक्कर के कारण हुए हादसे में रामकीशन की मौत हो गई, जबकि उतमाराम घायल हो गया। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

खाजूवाला थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों और ट्रैक्टर चालक से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: