Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर बॉर्डर पर 20 करोड़ की हेरोइन बरामद, ड्रोन से गिराई गई खेप का शक

5 months ago
बीकानेर बॉर्डर पर 20 करोड़ की हेरोइन बरामद, ड्रोन से गिराई गई खेप का शक

बीकानेर बॉर्डर पर 20 करोड़ की हेरोइन बरामद, ड्रोन से गिराई गई खेप का शक

बीकानेर। बीकानेर जिले के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर क्षेत्र में करोड़ों रुपए की हेरोइन बरामद की गई है। यह कार्रवाई खाजूवाला थाना पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की संयुक्त टीम ने की। सर्च ऑपरेशन के दौरान करीब 2 किलो अवैध मादक पदार्थ हेरोइन जब्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह खेप खाजूवाला क्षेत्र के 1बीएम-14 बीडी के पास रेगिस्तानी इलाके में मिली। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हेरोइन को पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में गिराया गया। सूचना के आधार पर बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया, जिसमें यह सफलता मिली।

कार्यवाहक थानाधिकारी हरपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में इससे पहले भी ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ गिराए जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां हेरोइन को कब्जे में लेकर पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: