Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

प्रधान, पंच-सरपंच के आरक्षण की लॉटरी को लेकर आई ये खबर, ये तिथि आई सामने

Solar 2
2 weeks ago
प्रधान, पंच-सरपंच के आरक्षण की लॉटरी को लेकर आई ये खबर, ये तिथि आई सामने

प्रधान, पंच-सरपंच के आरक्षण की लॉटरी को लेकर आई ये खबर, ये तिथि आई सामने 

Solar 4

जयपुर। राज्य सरकार ने पंचायतीराज संस्थाओं में आरक्षण की स्थगित की गई लॉटरी की नई तारीखों की घोषणा कर दी है। अब प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर को निकाली जाएगी। पंच और सरपंच के आरक्षण की लॉटरी 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर निकाली जाएगी। पंचायतीराज आयुक्त जोगाराम ने बुधवार देर रात सभी कलेक्टरों को लेटर भेजकर 23 और 24 सितंबर को आरक्षण की लॉटरी निकालने के आदेश दिए हैं। पहले प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के आरक्षण की लॉटरी 17 सितंबर और पंच, सरपंच की लॉटरी 18 सितंबर को निकाली जानी थी। लेकिन 15 सितंबर को इसे स्थगित कर दिया था। इसे स्थगित करने का कारण शहरी निकाय प्रमुखों का चुनाव बताया था। इससे पहले 16 अगस्त को भी पंचायत चुनाव की लॉटरी को स्थगित कर दिया गया था। तब 18 अगस्त को सरंपचों और वार्ड पंचों की लॉटरी निकाली जानी थी। आरक्षण की लॉटरी के बाद राज्य निर्वाचन आयोग प्रदेश में पंचायतीराज चुनावों के कार्यक्रम की कभी भी घोषणा कर सकता है। आयोग की तैयारियों के अनुसार 26 सितंबर के आसपास चुनाव कार्यक्रम की घोषणा संभव है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लग जाएगी। हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार नवंबर तक स्थानीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव करवाने हैं। पंचायतीराज आयुक्त के आदेश में भी निकाय प्रमुखों के चुनाव की तारीखों का हवाला दिया गया है। इसके अनुसार निकाय अध्यक्षों के चुनाव 21 और उपाध्यक्षों के चुनाव 22 सितंबर तक पूरे हो जाएंगे। ऐसे में पंचायतीरज आरक्षण की लॉटरी 23 और 24 सितंबर को करवाने को कहा है।

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: