Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

राष्ट्रीय उत्थान में विज्ञान की महत्ता विषय पर व्याख्यान एवं श्रीमती कमलेश किंद्रा भौतिक विज्ञान पुरस्कार विवरण कार्यक्रम का आयोजन

Solar 2
6 hours ago
राष्ट्रीय उत्थान में विज्ञान की महत्ता विषय पर व्याख्यान एवं श्रीमती कमलेश किंद्रा भौतिक विज्ञान पुरस्कार विवरण कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय उत्थान में विज्ञान की महत्ता विषय पर व्याख्यान एवं श्रीमती कमलेश किंद्रा भौतिक विज्ञान पुरस्कार विवरण कार्यक्रम का आयोजन 
बीकानेर। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय, बीकानेर में भौतिक शास्त्र विभाग के तत्वावधान में “राष्ट्रीय उत्थान में विज्ञान की महत्ता” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर मातृ दत्त शर्मा ने छात्राओं को संबोधित किया।
प्रोफेसर मातृ दत्त शर्मा ने अपने व्याख्यान में विज्ञान की राष्ट्रीय विकास में भूमिका को रेखांकित करते हुए माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत @2047 के विजन के संदर्भ में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर अजय कुमार नागर, प्रोफेसर, राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उन्नति में युवाओं, विशेष रूप से छात्राओं की सक्रिय भूमिका का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में छात्राओं की सहभागिता राष्ट्र के समग्र विकास को नई दिशा प्रदान कर सकती है।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रजनी रमण झा ने भौतिक शास्त्र और वेदांत के अंतर्संबंध पर प्रकाश डालते हुए विषय की व्यापक महत्ता को स्पष्ट किया। उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समन्वय को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया।
भौतिक शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका क्षेत्रपाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि महाविद्यालय में इस सत्र से एम.एससी. भौतिक शास्त्र पाठ्यक्रम भी प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने इसे महाविद्यालय के विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए छात्राओं से इस अवसर का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान भौतिक शास्त्र विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कमलेश किंद्रा की स्मृति में प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाले “श्रीमती कमलेश किंद्रा भौतिक विज्ञान पुरस्कार” से स्नातक स्तर पर भौतिक शास्त्र विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली तीन छात्राओं (वर्ष 2024 - 25 ) को सम्मानित किया गया।  पुरस्कार वितरण के माध्यम से छात्राओं को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर अभिलाषा आल्हा ने मुख्य वक्ता, मुख्य अतिथि, महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त आगंतुक अतिथियों, संकाय सदस्यों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम ने छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान के प्रति रुचि तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
व्याख्यान और पुरस्कार विवरण कार्यक्रम में मंच संचालन भौतिक शास्त्र विभाग के प्रोफेसर राजपाल सिंह ने किया।

Solar 4
Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: