पराली से भरे ट्राली में अचानक लगी आग,पूरी पराली जलकर हुई राख,ट्रॉली का टायर फटने से हादसा हुआ
पराली से भरे ट्राली में अचानक लगी आग,पूरी पराली जलकर हुई राख,ट्रॉली का टायर फटने से हादसा हुआ
अरजनसर । अरजनसर-रामसरा रोड पर चक असरासर के पास बुधवार को पराली से भरे ट्राली में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते सूखी पराली ने आग पकड़ ली और कुछ ही देर में पूरा ट्रॉली आग की चपेट में आ गया। हादसे में ट्रॉली भरी पूरी पराली जलकर राख हो गई, वहीं ट्रॉली भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
ट्रॉली का टायर फटने से हादसा
डारेवाला निवासी विनोद कुमार पंजाब से ट्राले में पराली भरकर आ रहे थे। चक असरासर और रामसरा के बीच अचानक ट्रॉली का टायर फट गया। इसके बाद ट्राले में आग लग गई। सूखी पराली होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।आग की सूचना मिलते ही आसपास के किसान मौके पर पहुंचे। पास के खेतों में लगे ट्यूबवेल चलाकर किसानों ने पानी की बौछार शुरू की और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते किसानों के प्रयास से आग को आसपास के खेतों में फैलने से रोक लिया गया।
महाजन पुलिस भी मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर महाजन थाने से एएसआई जयप्रकाश यादव, कांस्टेबल पवन कुमार और कालूराम मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली।
ग्रामीण नरेंद्र कड़वासरा मालाराम खातडिय़ा मनोज तावणिया ने बताया कि क्षेत्र में दमकल की सुविधा नहीं होने के कारण आगजनी की घटनाओं में समय पर मदद नहीं मिल पाती। ऐसी घटनाओं में आग तेजी से फैलने पर किसानों और ग्रामीणों को खुद ही ट्यूबवेल के सहारे आग बुझानी पड़ती है। क्षेत्र में दमकल की व्यवस्था होने से आगजनी की घटनाओं में होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ