Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर में मानसून की बारिश को लेकर आई ये खबर, विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार...

Bansal
2 months ago
बीकानेर में मानसून की बारिश को लेकर आई ये खबर, विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार...

बीकानेर में मानसून की बारिश को लेकर आई ये खबर, विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार...

 
बीकानेर। मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान बीकानेर संभाग के लोगों को राहत देने वाला नहीं है। पिछले कुछ दिनों से जारी बादलों की आवाजाही के बीच अब अगले 3 से 4 दिनों में बारिश की गतिविधियों में स्पष्ट कमी आएगी। शहरवासी लंबे समय से झमाझम बारिश की आस लगाए बैठे हैं, लेकिन फिलहाल किसी भारी बारिश से साफ इनकार किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन की स्थिति में भी बदलाव आ रहा है। इस वजह से 27 से 30 जुलाई तक बीकानेर जिले में बारिश की संभावना बेहद कम रहेगी। इस दौरान केवल एकाध स्थानों पर बहुत हल्की बौछारें या छिटपुट बारिश ही हो सकती है।

हालांकि, 28-29 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून का नया सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है, लेकिन इसका सीधा असर बीकानेर संभाग पर पड़ने में समय लगेगा। बीकानेर में अगस्त के पहले सप्ताह (1 से 3 अगस्त के बीच) ही मानसून के पुनः सक्रिय होने और अच्छी बारिश का दौर लौटने की उम्मीद है। तब तक शहरवासियों को ‘मानसूनी ब्रेक’ और भीषण उमस झेलनी पड़ेगी। बारिश थमते ही धूप खिलेगी, जिससे अधिकतम तापमान बढ़कर 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। हवा में नमी 60 से 75 प्रतिशत के उच्च स्तर पर रहने से पसीने से तरबतर करने वाली आफत बनी रहेगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: