भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए बढ़े सेवा के हाथ; नत्थूसर बास में निःशुल्क 121 परिंडों पालसियों का वितरण किया
भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए बढ़े सेवा के हाथ; नत्थूसर बास में निःशुल्क 121 परिंडों पालसियों का वितरण किया
बीकानेर। मरुधरा में बढ़ती गर्मी और चढ़ते पारे के बीच बेजुबान पक्षियों को राहत पहुँचाने के संकल्प के साथ रविवार को बीकानेर के नत्थूसर बास क्षेत्र में एक विशेष सेवा कार्य का आयोजन किया गया। विवेक नाथ जी की बगेची के पास मुख्य मार्ग पर आयोजित इस कार्यक्रम में पक्षियों के लिए मिट्टी के विशेष पात्रों (पालसियों/परिंडों) का निःशुल्क वितरण कर आमजन को पक्षियों व पशुओं के लिए जल सेवा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के संयोजक नंदकिशोर गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि "परिंडा लगाओ - परिंदा बचाओ" श्लोगन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में पानी की तलाश में भटकते पक्षियों को जीवनदान देना है। नन्दकिशोर गहलोत के अनुसार, बढ़ती गर्मी को देखते हुए हम सभी का यह दायित्व है कि हम अपने घरों की छतों और आस पास स्थलों में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे अवश्य लगाएं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि केवल परिंडा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसमें नियमित रूप से स्वच्छ जल भरना भी सुनिश्चित करना चाहिए।
इस सेवा कार्य के दौरान योगी विलासनाथ जी महाराज,
नन्दकिशोर गहलोत ,अजय गहलोत,भैरूलाल सोलंकी, मनोज रतावा, संदीप स्वामी, हेमंत सांखला,विकास जोशी, भरत गहलोत और सत्यनारायण सांखला मौजूद रहे। सभी उपस्थित जनों ने स्वयं अपने हाथों से राहगीरों और क्षेत्रवासियों को मिट्टी के परिंडे भेंट किए और उनसे पक्षी संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
आज रविवार, 3 मई 2026 को सायं 6 बजे आयोजित इस वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों सहित युवा बालक बालिकाओं ने भी भाग लिया। उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक परिंडे प्राप्त किए और इन्हें अपने घरों व आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर लगाने का संकल्प लिया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ