Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी, 18 शहरों में झुलसाने वाली गर्मी, जानें- अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

Bansal sadi
4 months ago
राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी, 18 शहरों में झुलसाने वाली गर्मी, जानें- अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी, 18 शहरों में झुलसाने वाली गर्मी, जानें- अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

जयपुर। राजस्थान में गर्मी अब तेज होने लगी है। जयपुर में 18 अप्रैल को सीजन में पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। जयपुर के अलावा 18 शहरों में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। झुंझुनूं, अलवर के एरिया में शनिवार दिन में हीटेवव का प्रभाव रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में आगामी 3-4 दिन राज्य में तेज गर्मी और हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है।

बादल छाए, धूलभरी हवा भी चली

पिछले 24 घंटे में जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर, फलोदी में हल्के बादल छाए रहे। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के अलावा जैसलमेर में सुबह से दोपहर तक कुछ स्थानों पर धूलभरी हवा चली। जबकि कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के एरिया में दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप रही।

बढ़ती गर्मी के कारण हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट पर

रेगिस्तानी जिलों के साथ कोटा में भी तापमान 42 डिग्री के करीब है। यहां हीटवेव की आशंका के चलते हेल्थ डिपार्टमेंट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बढ़ते तापमान और हीट स्ट्रोक की आंशकाओं को देखते हुए चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर है।

हॉस्पिटल में लू-गर्मी के मरीजों के लिए अलग वार्ड भी बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा गर्मी से बचाव के लिए डॉक्टर्स ने एडवाइजरी भी जारी की है।

अब आगे क्या?

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले दो दिन के अंदर तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। इस दौरान राज्य के कई जिलों में हीटवेव चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: