Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

4 months ago
राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी
जयपुर। राजस्थान में गर्मी तेज हो गई है। दिन का पारा सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो रहा है। शुक्रवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, मौसम विभाग ने अगले सप्ताह से पश्चिमी राजस्थान में तेज हीटवेव चलने की संभावना जताते हुए 9, 10 मार्च का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले एक सप्ताह में प्रदेश में मौसम साफ रहने और तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। शुक्रवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में दर्ज हुआ। 

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने बाड़मेर जिले में 9 और 10 मार्च को हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जैसलमेर, बालोतरा समेत अन्य इलाकों में भी हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर में बने एंटी साइक्लोन सिस्टम जो लम्बे समय से एक्टिव है उसके कारण राजस्थान समेत गुजरात, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में समय से पहले गर्मी की शुरूआत हुई। इसके अलावा बीकानेर में भी शनिवार सुबह से ही धुप तेज रही। सुबह 10 बजे ही पारा 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: