पंचायती राज चुनाव के चलते अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तारीखें बदली, अब 25 नवंबर से होंगी शुरू
पंचायती राज चुनाव के चलते अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तारीखें बदली, अब 25 नवंबर से होंगी शुरू
बीकानेर। प्रदेशभर में एक तरफ चुनावी शोर है तो दूसरी और त्यौंहार भी कुछ ही दिनों बाद है। ऐसे में शिक्षा विभाग के गतिविधियों में बदलाव किया गया है। माध्यमिक शिक्षा के निदेशक ने इस सम्बंध में आदेश जारी किए है। आदेशों के अनुसार अद्र्धवार्षिक परीक्षाओं के समय में बदलाव किया गया है। निदेशक ललित कुमार की और से जारी किए गए आदेशोंं के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक की अद्र्धवार्षिक परीक्षा जो कि 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित होनी थी। जिसे आज बदलकर 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित करने का फैसला किया गया है। यह फैसला पंचायती राज चुनावों के चलते लिया गया है हालांकि कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं की तारीखोंं में बदलाव पहले ही कर दिया गया था। बता दे कि आज 15 अक्टूबर से अद्र्धवार्षिक परीक्षा शुरू होनी थी लेकिन समय ओर तारीखों में बदलाव का आदेश देर शाम करीब छह बजे जारी किया गया। इसके चलते दिनभर स्कूलों और अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी रही।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ