Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

हाईवोल्टेज बिजली की लाइन गिरने से दो गाय व चार भेड़ों की दर्दनाक मौते हुई

Bansal
2 months ago
हाईवोल्टेज बिजली की लाइन गिरने से दो गाय व चार भेड़ों की दर्दनाक मौते हुई


हाईवोल्टेज बिजली की लाइन गिरने से दो गाय व चार भेड़ों की दर्दनाक मौते हुई 
पूगल।  पूगल क्षेत्र के ग्राम आडूरी के चक 1 डब्लूएम में 11000 वोल्टेज की बिजली लाइन के तार टूटकर गिरने से हादसा हो गया। इस घटना में दो गायों और चार भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद पास के खेत में काम कर रहे किसानों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर बिजली विभाग ने आपूर्ति बंद कर दी। इस हादसे में गुमान सिंह की चार भेड़ें और जीवराज सिंह की दो गायें करंट की चपेट में आने से मारी गईं।ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसी स्थान पर पहले भी करंट लगने से दो भेड़ों की मौत हो चुकी है। किसानों द्वारा बार-बार सूचित किए जाने के बावजूद ढीले तारों को ठीक नहीं किया गया, जिसके कारण यह दूसरी घटना हुई।ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुए इस हादसे के लिए जिम्मेदार मानते हुए, चार भेड़ों और दो गायों के मालिकों को मुआवजा देने की मांग की है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: